23-रोहतक के रेलवे स्टेशन ऑटो स्टैंड पर मौजूद चालक। स्रोत : समिति
- फोटो : Archive
रोहतक। रेलवे स्टेशन ऑटो स्टैंड पर रोहतक ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक कल्याण समिति ने मंगलवार को बैठक की। इसमें सभी स्टैंड के प्रधानों ने भाग लिया और अभी किराया न बढ़ाने का निर्णय लिया। वहीं, हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा कल्याण संघ ने फिलहाल पांच रुपये किराया बढ़ाने का निर्णय वापस ले लिया है।
ऑटो समिति प्रधान राजेंद्र दहिया ने बताया कि रोहतक शहर में ऑटो किराया को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रधान ने कहा कि ऑटो रिक्शा के किराये में किसी भी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि सभी ऑटो चालकों को सूचित किया गया है कि सवारियों से केवल 20 रुपये किराया ही लिया जाए। भविष्य में कभी भी किराये में कोई भी वृद्धि की जाएगी तो सभी ऑटो चालकों व प्रशासन की सलाह से ही ऑटो रिक्शा का किराया बढ़ाया जाएगा।
हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा कल्याण संघ के राज्य प्रधान तस्वीर सिंह टांक ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने ऑटो चालकों पर असर पड़ा है। इनके दामों में ओर वृद्धि होनी है लेकिन ऑटो चालकों ने अभी किराया वृद्धि करने से मना किया गया है। तस्वीर सिंह ने कहा कि अभी किराया 20 रुपये ही लिया जाएगा। ऑटो चालकों की बैठक के बाद ही किराया बढ़ाया जाएगा।
बैठक में सुरेश शर्मा, प्रदीप बुधवार, मेहर सिंह पांचाल, बिट्टू पालीवाल, राजकुमार गांधी, जोरा, संजय सांगवान, बबली, अनिल सिंह, सरदार एवं अन्य ऑटो चालकों ने भाग लिया।
23-रोहतक के रेलवे स्टेशन ऑटो स्टैंड पर मौजूद चालक। स्रोत : समिति- फोटो : Archive