महम। थाना क्षेत्र के गांव निंदाना से एक विवाहिता को उसकी मौसी तथा अन्य व्यक्ति पर बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप के चलते मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में दी शिकायत में सुरेन्द्र ने बताया कि उसकी शादी आज से 5 साल पहले तन्नु निवासी आहुलाना मदीना तहसील गोहाना जिला सोनीपत के साथ हुई थी। 9 जनवरी को उसके घर उसकी पत्नी की मौसी मनतारी तथा लाल सिंह नाम का आदमी जो कि कारद गांव पानीपत का है, शाम 4 बजे आए थे। दोनों तन्नू को उसके पिता के बीमार होने की बात कहकर अपने साथ ले गए। इसके बाद ससुराल में पता किया तो उन्होंने बताया कि तन्नू वहां पर नहीं पहुंची। बताया कि न तो कोई बीमार है और न ही उन्होंने किसी को लेने के लिए भेजा है। इसके बाद घर देखा तो वहां पर गहने भी नहीं मिले। आरोप है कि तन्नू घर से सारे गहने लेकर गई है। आराेप है कि उसकी पत्नी को आरोपियों द्वारा कहीं छुपाकर रखा गया है। पुलिस ने तन्नू की मौसी मनतारी व लाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।