फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दुस्साहस...सुंडाना में मां काली की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों ने पंचायत कर जताया रोष

Thu, 31 Oct 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
30सीटीके41... सुंडाना का माता काली का मंदिर, जहां मूर्ति खंडित की गई है। संवाद
विज्ञापन
कलानौर।
विज्ञापन

सुंडाना में मां काली की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह क्षतिग्रस्त मूर्ति देखी तो गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त मूर्ति को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार सुबह जब वह मंदिर की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने मंदिर में काली माता की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त पाया। किसी असामाजिक तत्व ने भाईचारा बिगाड़ने की नीयत से मूर्ति को खंडित किया है। पुलिस को दी के शिकायत में सुंडाना निवासी दीपक ने कहा है कि गांव में पंचायती जगह में काली माता का मंदिर बना हुआ है। इसमें मंगलवार को अज्ञात युवकों ने मूर्ति को खंडित कर दिया। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। गांव में इस मामले में पंचायत भी हुई। घटना की सूचना के बाद थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की थी। फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बहाल है। सभी से भाईचारा व शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
शैलेंद्र कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें