साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बहु में भूगोल विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार को विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जल संरक्षण विषय पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने अपने पोस्टर्स के माध्यम से जल की महत्ता और संरक्षण के उपाय बताए। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. पंकज भारद्वाज, पूजा शर्मा और नरेंद्र कुमार रहे।
प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष से रितु और मनीषा को क्रमश: प्रथम स्थान पर व द्वितीय और तृतीय स्थान पर प्रथम वर्ष से हेमा और बीकॉम प्रथम वर्ष निकिता संयुक्त रूप से रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि आने वाले समय में जल की मांग बढ़ेगी। इसलिए हम सभी को जल का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी छात्राओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में और अधिक बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भूगोल विभागाध्यक्ष डॉक्टर पंकज भारद्वाज, पूजा शर्मा व रेखा बाई मौजूद रहे।