फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 179 सरकारी स्कूलों के 14273 विद्यार्थियों और 963 शिक्षकों की पोर्टल पर नहीं लग रही हाजिरी

Mon, 29 Apr 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के 5 ब्लाॅक के 179 स्कूल ऐसे हैं जिसमें पढ़ाने वाले शिक्षक एमआईएस पोर्टल पर हाजिरी लगाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। मुख्यालय स्तर पर उनकी हाजिरी पोर्टल पर नजर नहीं आ रही है। शिक्षा विभाग मुख्यालय ने एक सूची जारी की है।
विज्ञापन

इसमें प्रदेश के सभी जिलों के ऐसे स्कूल जिनकी एमआईएस पोर्टल पर हाजिरी नहीं दिखाई दे रही उनके नाम शामिल किए गए हैं। सूची में बताया गया है कि एमआईएस पोर्टल पर स्कूलों के शिक्षकों व विद्यार्थियों की हाजिरी अंकित नहीं है। झज्जर जिले के 5 ब्लाॅक में से बहादुरगढ़ ,झज्जर ब्लाॅक के सबसे ज्यादा स्कूलों के नाम सूची में आए हैं। इन स्कूलों में पोर्टल पर हाजिरी को लेकर स्थिति बेहद खराब है। इनके अलावा मातनहेल और साल्हावास के स्कूलों की संख्या कम है।
दरअसल एमआईएस पोर्टल पर पहले सिर्फ स्कूल के बच्चों की हाजिरी लगती थी। बच्चों की हाजिरी को अध्यापक द्वारा ही संस्तुत कर दिया जाता था। इसके बाद बच्चों की यह हाजिरी सीधे मुख्यालय में जाती थी। अब इस सत्र से मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिए थे कि बच्चों की हाजिरी के साथ अध्यापकों को भी एमआईएस पोर्टल पर हाजिरी लगानी जरूरी है। अध्यापकों की हाजिरी को स्कूल हेड द्वारा अप्रूव कर दिया जाता है। इनकी हाजिरी भी मुख्यालय में सीधी जाती थी। नया शिक्षा सत्र अप्रैल से शुरू हो गया था।
विज्ञापन


जिले के 179 स्कूलों की सूची जारी
शिक्षा विभाग द्वारा एमआईएस पोर्टल पर हाजिरी को लेकर स्कूलों की जो सूची जारी की गई है, उनमें प्राइमरी, मिडिल स्कूलों से लेकर माॅडल संस्कृति व सीनियर सेकेंडरी तक शामिल हैं। बहादुरगढ़ ब्लाॅक के सबसे ज्यादा 80 स्कूलों के नाम सूची में हैं। उसके बाद झज्जर ब्लाॅक 50 स्कूलों के नाम हैं। इसके अलाला बेरी के 28, मातनहेल के 16 और साल्हावास के 5 सरकारी स्कूल शामिल हैं।
वर्जन
अब शिक्षक व विद्यार्थियों की हाजिरी एमआईएस पोर्टल पर लगती है। कई बार नेट व अन्य तकनीकी खामी के कारण हाजिरी नहीं लग पाती। मुख्यालय की तरफ से स्कूली की सूची जारी हुई है, जो हाजिरी नहीं लगा रहे। उनको निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वह हाजिरी लगाए।
विज्ञापन

सुभाष भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें