फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों पर हथियार तानकर लूट की कोशिश, दो बदमाश काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को राहगीर की गाड़ी समझ कर रुकवाया। इसके बाद चालक पुलिसकर्मी व परिचालक सीट पर बैठे एसआई पर लूट के उद्देश्य से हथियार तान दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हथियारों सहित मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रोहतक के गढ़ी मोहल्ला निवासी चाचा-भतीजा के रुप में हुई। शनिवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस आरोपियों का रिमांड हासिल करेगी। पुलिस को आरोपियों से लूटपाट की कई वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बहु अकबरपुर थाने के एसआई सुखबीर ने बताया कि वह ईएएसआई सतपाल, मुख्य सिपाही संदीप, सिपाही संदीप व चालक के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर गश्त पर थे। पुलिसकर्मी सरकारी गाड़ी से पुलिस चिन्ह हटाकर जा रहे थे। इसी बीच दो युवकों ने लूटपाट के इरादे से गाड़ी को रुकवा लिया। जैसे ही गाड़ी रुकी एक आरोपी ने चालक सीट पर बैठे पुलिसकर्मी की गर्दन पर चाकू लगाया व दूसरे ने एसआई सुखबीर की गर्दन पर लोहे का सरिया लगा दिया। चालक की गर्दन पर चाकू लगाने वाले आरोपी युवक ने कहा कि तुम्हारे पास जो कुछ भी है, सब निकाल कर दे दो नहीं तो तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा। इसी दौरान एसआई का ईशारा पाकर पीछे बैठे पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हथियारों सहित काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राकेश उर्फ पांङे निवासी गढ़ी मोहल्ला रोहतक व रवि निवासी गढ़ी मोहल्ला रोहतक के रूप में बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें