फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मारपीट कर बेटे को छीनने की कोशिश

Tue, 21 May 2024 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एक महिला ने अपने पति और ससुर सहित चार लोगों पर अस्पताल में मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्होंने उसके बेटे को छीनकर अपहरण करने का प्रयास भी किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली के बवाना निवासी हेमलता ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी शादी राजकुमार के साथ 2019 में हुई थी। उस समय उसके साथ मारपीट करके घर से निकाल दिया था। उसके बाद वह गांव ढराणा में रहती है। उसने अदालत में ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज, रहने का खर्चा का मुकदमा दायर किया हुआ है। उसका एक बेटा है। उसके बेटे की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। वह बच्चे को लेकर निजी अस्पताल झज्जर में लेकर आए थे। सुबह उसके ससुराल पक्ष के चार लोग अस्पताल में आए। उसके नाना उसके बेटे को लेकर अस्पताल में घूम रहे थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने आते ही उसके नाना के साथ मारपीट की और उसके बेटे को छीनने लगे। शोर मचाने पर सभी मौके से भाग गए। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत पर महिला के पति राजकुमार, ससुर रामेश्वर, रिश्तेदार श्रीभगवान और संजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें