दिल्ली की ओएनजीसी के चीफ इंजीनियर का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनाकर पानीपत के हुडा सेक्टर 6 में 400 वर्ग गज का प्लाट हड़पने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पटेल नगर निवासी सुभाष चंद्र ने इस संबंध में आर्य नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक सुभाष चंद्र ने शिकायत में बताया है कि उसका बेटा सुरेश दिल्ली स्थित ओएनजीसी में चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। सुरेश ने 2013 में पानीपत के हुडा सेक्टर 6 में प्लाट खरीदा था। प्लाट सुरेश के नाम ही है। वहां पर कोई नहीं रहता। कभी-कभी देखभाल करने चले जाते हैं। एक माह पहले कुछ लोग रोहतक आकर मेरे घर के आसपास सुरेश व परिवार के बारे में पूछताछ करते घूम रहे थे। जब उन्होंने पता किया कि ये लोग पानीपत से आए थे और सुरेश का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र व जाली कागजात बनवाकर प्लाट बेचने का प्रयास किया है। मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मी कुलदीप सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।