रोहतक। शहर की ओमेक्स सिटी में किराये पर रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहे इस्माईला गांव के छात्र पर कार व बाइक पर सवार होकर आए 10 से 12 युवकों ने डंडों से हमला कर दिया। घायल को उसके दोस्त ने पीजीआई में दाखिल कराया। आईएमटी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को इस्माईला निवासी तुषार ने दी शिकायत में बताया कि वह जाट कॉलेज में पढ़ता है। साथ ही ओमेक्स सिटी में फ्लैट किराये पर ले रखा है। मंगलवार रात को अपने दोस्त दीपक के फ्लैट पर गया हुआ था। रात करीब एक बजे फ्लैट के बाहर सड़क किनारे खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था। इसी बीच बबलू अपने दोस्त गौरव उर्फ गौरा मांडोठी, सागर जवाहरा, सोनू उर्फ काला, पवन उर्फ पोना सहित 10-12 युवकों के साथ बाइक व कार में सवार होकर आए। आते ही उसके ऊपर डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर फ्लैट से दीपक और अक्षत बाहर आ गए। दोस्तों ने छुड़वाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।