फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: इंद्रा कॉलोनी में नशा बेचने का विरोध करने पर हमला

Sat, 23 Aug 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। इंद्रा कॉलोनी में बढ़ते नशे को रोकने के लिए कुछ युवाओं ने विरोध किया तो आरोपियों ने एक युवक के परिवार पर हमला कर दिया। इस मामले में शहर थाना पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं करने पर कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार को एसपी नरेंद्र बिजारणिया को शिकायत दी। एसपी ने शहर थाना पुलिस को आरोपियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इंद्र कॉलोनी निवासी निर्मल सिंह ने एसपी को दी शिकायत में कहा कि कई साल से इंद्रा कॉलोनी के कुछ युवा मिलकर नशा रोकथाम के लिए अभियान चला रहा है। इसके कारण नशा तस्कर उनसे रंजिश रखते हैं। वीरवार देर रात कुछ युवकों ने निर्मल सिंह के घर पर आए और उनसे व उनके परिवार से अभद्रता की।
इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कॉलोनी के लोगों ने एसपी से अपील की कि नशा रोकने वाली पूरी टीम के परिवार की सुरक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें