हरियाणा के सोनीपत में राजलु गढ़ी रेलवे स्टेशन पर अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से गोदकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
उसे सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
वीरवार सुबह गांव राजलु गढ़ी निवासी प्रदीप सिंह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था कि कुछ युवकों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए।