रोहतक। भिवानी रोड पर वृद्ध आश्रम के नजदीक चंडीगढ़ से लौट रहे पिता-पुत्र ने युवकों को रास्ते से कार हटाने के लिए बोला, युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। शिवनगर निवासी 52 वर्षीय राजेश के बयान पर युवकों के खिलाफ बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक राजेश ने दी शिकायत में बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। अपने बेटे हिमांशु के साथ चंडीगढ़ गया था। रात करीब डेढ़ बजे दोनों कार से वापस लौट रहे थे। जब वृद्ध आश्रम भिवानी रोड के पास पंहुचे तो दो कार रास्ते में खड़ी थी। उनमें सवार चार-पांच युवकों ने शराब पी रखी थी। उसने नीचे उतरकर गाड़ी हटाने के लिए बोला तो दो युवकों ने कहा कि, घणा नवाब बन रहा सै। कहासुनी होने पर कार से राॅड निकालकर मारने लगे। उसका बेटा बचाने आया तो उसे भी पीटा। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके बेटे ने शोर मचाया तो आरोपी जाने से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।