फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जेएलएन नहर में आया पानी, अभी एक समय ही होगी पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में पानी आ गया है, किंतु अभी पेयजल किल्लत से राहत मिलती नहीं दिख रही है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से टैंकों को पूरा भरने के बाद ही दो समय पानी की आपूर्ति हो सकेेगी। विभाग की ओर से जल का सदुपयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

जेएलएन नहर 16 मई को दो दिन देरी से आई है और एक जून तक रूटीन के अनुसार चलेगी। टैंक भरने में सप्लाई के साथ-साथ करीब 20 से 22 दिन तक समय लगता है। सोनीपत जलघर से अभी एक समय ही करीब आधा घंटे पानी की आपूर्ति की जा रही है। अभी यहीं व्यवस्था रहेगी, क्योंकि 16 दिन जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर और 8 दिन बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच नहर) शहर की प्यास बुझाती है। इन 24 दिनों तक विभाग को सामान्यत: पेजयल आपूर्ति करने में कोई समस्या नहीं आती है। छह से सात दिन तक नहर के न आने से शहर को जल आपूर्ति टैंकों में स्टोर पानी से होती है। विभाग अपने पास छह दिन का स्टोरेज रखता है।

वर्जन
नहर आने के बाद वाटर लिफ्टिंग व क्लीनिंग में करीब दो दिन का समय लगता है। टैंक भरने के बाद एक्स्ट्रा पानी होने पर दो वक्त पानी की सप्लाई दी जाएगी। फिलहाल जल का सदुपयोग करने की जरूरत है।
विज्ञापन

-निशांत, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग

-पब्लिक हेल्थ के 10वे शिविर में आई दो शिकायत

शुक्रवार को सेकेंड वाटर पॉकेट-3 में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से 10वां शिविर लगाया गया। इस शिविर में दो शिकायतकर्ता पहुंचे। इस शिविर के माध्यम से न्यू जनता कॉलोनी, कमला नगर, शिवाजी कॉलोनी, काठमंडी, टेक नगर, नया पड़ाव और अग्रसेन कॉलोनी की समस्याएं सुनी जानी थी। जनता कॉलोनी में धीमी गति से जल सप्लाई आने की उपभोक्ताओं ने शिकायत की। जेई मयंक ने बताया कि शिकायत दर्ज कर मौके पर सुपरवाइजर और फीटर को समस्या के निराकरण के लिए भेजा गया।

-20 को डेयरी मोहल्ला बूस्टिंग स्टेशन पर सुनी जाएगी शिकायत
20 मई को विभाग की ओर से डेयरी मोहल्ला बूस्टिंग स्टेशन पर शिविर लगाया जाएगा। यहां से रैनकपुरा, शोरा कोठी, कायस्थान मोहल्ला, माता दरवाजा इलाके की पेयजल संबंधी शिकायत सुनी जाएगी। जेई निशांत उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करेंगे।
विज्ञापन


इन इलाकों के लोग दूषित जल औ पेयजल किल्लत से जूझ रहे :
पाड़ा मोहल्ला।

सलारा मोहल्ला।
बोहर।

ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी।
कमल कॉलोनी।

भरत कॉलोनी।
तिलक नगर।

पुराना शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें