फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई की तरफ फरसा लेकर दौड़ा युवक, महिला एसडीओ को मारा धक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक/कलानौर। म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत गरनावठी गांव में घरों से बाहर मीटर लगवाने के लिए ग्रामीणों को समझाने गई बिजली निगम की टीम के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई की। आरोप है कि इए दौरान एक युवक जेई की तरफ फरसा लेकर दौड़ा और महिला एसडीओ को धक्का मारा। पुलिस ने एसडीओ मनीता धनखड़ की शिकायत पर सरपंच वेदप्रकाश सहित सात लोगों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसडीओ मनीता धनखड़ ने बताया कि गरनावठी गांव को म्हारा गांव-जगमग योजना के तहत चयनित किया गया था। चुनाव से पहले ग्रामीणों को योजना के तहत पुराने बिल भरवाने के लिए विशेष योजना चलाई गई। इसके तहत ग्रामीणों ने योजना का फायदा उठाकर पुराना बिल जमा करवा दिया। अब योजना के तहत जो ग्रामीण अपना मीटर बाहर पोल पर लगवा लेगा, उससे निगम आधे रेट पर बिल वसूल करेगा। साथ ही गांव में शत-प्रतिशत मीटर बाहर लगने पर 24 घंटे बिजली सप्लाई की जाएगी।
एसडीओ ने बताया कि चुनाव के बाद एक नवंबर से मीटर बाहर निकलवाने के लिए प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन लेबर को लौटाया जा रहा था। पुलिस को लिखित शिकायत में एसडीओ ने बताया कि बुधवार करीब 11 बजे वे खुद गांव जेई अमित, पवन व एएलएम रविंद्र सतनारायण लेबर के हेड रणबीर के साथ मिलकर ग्रामीणों को योजना के तहत घरों में लगे मीटर बाहर लगवाने के फायदे बता रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उसने जेई अमित से कहा कि केवल मीटर नंबर व अकाउंट नंबर नोट कर लें। जैसे ही जेई अमित मीटर की तरफ जाने लगा तो एक युवक फरसा उठाकर मारने के लिए दौड़ा। साथ ही हाथापाई करनी शुरू कर दी, हाथापाई के दौरान रामपाल ने मुझे भी धक्का मारा। हाथापाई में रामपाल के तीनों बेटे जितेंद्र, बल्लू, रमेश, उनकी पत्नियों समेत सरपंच वेदपाल भी शामिल था। इस मामले की वीडियो क्लिप भी बना रखी है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें