फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वुशू फेडरेशन कप में खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते

Thu, 01 Jan 2026 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
06...वुशू फेडरेशन कप में जीत के बाद मौजूद ​खिलाड़ी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रोहतक। 9वीं वुशू फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहतक के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य व कुल पांच पदक जीते। यह प्रतियोगिता 24 से 30 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई। सब जूनियर कैटेगरी में 32 किलोग्राम में शुभम ने स्वर्ण, 36 किलोग्राम में तरुण ने स्वर्ण व 34 किलोग्राम में विवेक ने रजत पदक जीता। जूनियर कैटेगरी में 52 किलोग्राम में अरमान ने कांस्य पदक जीता। सीनियर कैटेगरी में 52 किलोग्राम में स्नेहा ने कांस्य पदक जीता। सभी खिलाड़ी जिले की भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी में कोच जयभगवान के पास अभ्यास करते हैं। कोच जय भगवान ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें