फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 786 नंबर के तीन नोटों के बदले 48 लाख देने का झांसा देकर साढ़े 28 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। साइबर ठग ने बाबरा मोहल्ला निवासी रूपचंद खीची को 786 नंबर के तीन नोटों के बदले 48 लाख रुपये देने का झांसा देकर साढ़े 28 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में रूपचंद खीची ने बताया कि 23 नवंबर को उन्होंने फेसबुक पर विज्ञापन देखा। बताया गया था कि भारतीय करंसी के जिन नोटों के पीछे आखिरी अंक 786 हैं तो उनके बदले में कंपनी कई गुना पैसे देगी। संपर्क करने के लिए एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने नंबर डायल कर बात की तो नितिन कुमार के व्यक्ति ने बताया कि आपके पास इस नंबर के नोट हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद कंपनी तीनों नोट लेकर घर आकर आपको 48 लाख रुपये देकर जाएगी। पीड़ित का कहना है कि वह ठग की बातों में आ गया। आरोपी को रजिस्ट्रेशन के नाम पर भेजे गए स्कैनर पर तीन बार में 28,520 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें