21jjrp20- झज्जर। क्रिकेट खेल नर्सरी में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद
झज्जर। खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की जून माह की डाइट राशि खेल मुख्यालय की तरफ से खातों में भेजी गई है। इस दौरान जिले की 88 खेल नर्सरियों के 1950 खिलाड़ियों की 32.76 लाख रुपये डाइट राशि है।
अप्रैल से अब तक जिले में जिला खेल विभाग की सरकारी खेल नर्सरियों सहित सरकारी स्कूलों, पंचायतों व निजी संस्थानों की कई खेल नर्सरियां बंद हो चुकी है। मौजूदा समय में जिले में सरकारी व निजी 82 खेल नर्सरियां संचालित हो रही है। इन सभी खेल नर्सरियों में अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों की तरफ से प्रतिदिन अभ्यास किया जा रहा है।
खेल मुख्यालय की तरफ से अप्रैल व मई माह की डाइट राशि खिलाड़ियों के खातों में पहले ही भेज दी है। वहीं, इस माह में जून माह की डाइट राशि खिलाड़ियों के खातों में भेजी गई है। अभी खिलाड़ियों की जुलाई, अगस्त व सितंबर माह की डाइट राशि भी आनी बाकी है। जिला खेल विभाग की तरफ से इन तीनों माह की डाइट राशि के लिए खेल मुख्यालय को पत्र लिखा हुआ है। प्रत्येक नर्सरी के 25 खिलाड़ियों को 1500 से 2000 रुपये तक की डाइट राशि दी जाती है।
वर्जन
जिले के खिलाड़ियों की जून माह की डाइट राशि खेल मुख्यालय की तरफ से भेजी गई है। जुलाई, अगस्त व सितंबर माह की डाइट राशि के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा हुआ है। जिले में फिलहाल सरकारी व निजी 82 खेल नर्सरियां संचालित हो रही है।
सतेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी, झज्जर