फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर निगम की जमीन पर दो साल से बिना आईडी के चल रहा अटल सेवा केंद्र

विज्ञापन
सुभाष नगर पार्क में चल रहें अटल सेवा केंद्र को बंद ना करने की मांग को लेकर सीटीएम को पत्र देते
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम की जमीन पर सुभाष नगर पार्क में दो साल से बिना आईडी के अटल सेवा केंद्र चलाया जा रहा है। खुद पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने इसका उद्घाटन किया था। इसके बावजूद संचालक ने अब तक एनआईसी से अनुमति नहीं ली। एसएन जन वेलफेयर सोसाइटी ने सिविल लाइन थाने में संचालक व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी के नाम दी शिकायत में सोसाइटी के प्रधान जतिन बतरा ने कहा है कि उन्होंने डीसी व एडीसी रोहतक को 16 जून को शिकायत दी थी कि सुभाष नगर स्थित सुभाष पार्क में अटल सेवा केंद्र (सीएससी) चलाया जा रहा है। इसका संचालन ललित कर रहा है। इस संबंध में एडीसी कार्यालय से पता चला है कि सीएससी चलाने की कोई अनुमति नहीं ली गई।
इसके बावजूद सेंटर संचालक दो साल से नगर निगम की जमीन पर संचालन कर रहा है। नगर निगम की तरफ से ही बिल जमा कराया जा रहा है। साथ ही, पार्क की लाइब्रेरी पर भी कब्जा किया गया है, इसलिए सेंटर संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

जनहित में सेवाकेंद्र बंद न किया जाए, नगर निगम सदन से प्रस्ताव पास
पूर्व पार्षद अशोक खुराना का कहना है कि सुभाष नगर में लंबे समय से अटल सेवा केंद्र चल रहा है। नगर निगम हाउस ने प्रस्ताव पास किया था कि हर वार्ड में अटल सेवा केंद्र खोला जाए। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने उद्घाटन किया था। खुद सीएससी के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। अधिकारियों की भी आईडी देने की जिम्मेदारी बनती थी। उन्होंने सीटीएम को पत्र देकर मांग की है कि जनहित में सेवाकेंद्र को बंद न किया जाए।
...........
विभाग की तरफ से कोई आईडी नहीं दी गई है। फैमिली आईडी व राशनकार्ड से संबंधित कार्य सामान्य पोर्टल पर भी किए जा सकते हैं। बिजली बिल जमा करवाना व दूसरे कार्य करने के लिए आईडी अनिवार्य है।
- भूपेंद्र श्योराण, डीएम सीएससी
....
नगर निगम ने हाउस में प्रस्ताव पास किया था, जिसके बाद अटल सेवा केंद्र चालू किया गया। खुद विभाग के अधिकारी उस समय मौके पर मौजूद थे। निगम की अनुमति से ही वह अटल सेवा केंद्र चला रहे हैं। आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन

- ललित, संचालक अटल सेवा केंद्र, सुभाष नगर पार्क
....
सोमवार तक केस दर्ज नहीं हुआ तो थाने के बाहर धरना देंगे
पुलिस को लिखित शिकायत दे रखी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। अगर सोमवार तक केस दर्ज नहीं हुआ तो थाने का घेराव करेंगे।
- जतिन बतरा, अध्यक्ष, एसएन जन वेलफेयर सोसाइटी, सुभाष नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें