26-रोहतक के महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में जियोग्राफी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अ
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में वीरवार को जियोग्राफी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनिता चौधरी व लैब अटेंडेंट सविता राठी को सेवानिवृति के बाद विदाई दी गई। डॉ. अनिता चौधरी व सविता राठी ने महाविद्यालय में लगभग 36-37 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने कहा कि डॉ. अनिता चौधरी ने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ विभिन्न प्रशासनिक प्रकोष्ठों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया। प्राचार्य ने बताया कि सविता राठी ने भी लैब अटेंडेंट के साथ-साथ बिजली से संबंधित कार्य व अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियों का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया। समारोह में डॉ. अनिता चौधरी के पति कर्नल एसएस डबास, उनके परिवारजन व सविता राठी के पति रमेश राठी व उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। संवाद