फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव : जजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज रोहतक में

विज्ञापन
12सीटीके35..सर्किट हाऊस नजदीक दिल्ली बाईपास के पास ​कार्यालय पर कार्यकर्ता के साथ बैठक करते जिल
विज्ञापन
रोहतक। विधानसभा चुनाव को लेकर जजपा सक्रिय हो गई है। मंगलवार को जजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली बाईपास चौक स्थित सर्किट हाउस में सुबह 11 बजे होगी। बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष ब्रज शर्मा संबोधित करेंगे। सोमवार को मोखरा गांव में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी हरज्ञान मोखरा व जिला अध्यक्ष संदीप हुड्डा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

मोखरा ने बताया कि बैठक में पार्टी नेता हलका वाइज मंथन करेंगे। कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर रोहतक शहर से पूर्व प्रत्याशी राजेश सैनी, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश मोखरा, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक देशवाल, राज प्रधान, बंटी खेड़ी, मंजीत खटकड़, कुलदीप खेड़ी, विजय, प्रवीन खटकड़, कुलदीप, अनिल, सोनू, कर्मवीर, देवेन्द्र व अन्य युवा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें