फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुख समृद्धि के लिए असम के सीएम सर्वानंद ने हवन में डाली आहुति

विज्ञापन
sampla5
विज्ञापन
सांपला। बाबा कालिदास धाम में पिछले 7 दिन से हवन यज्ञ चल रहा है। सोमवार को इस हवन में असम के सीएम सर्वानंद सोनेवाल भी पहुंचे। बाबा कालिदास ने सुख समृद्धि के लिए लाल मिर्च ओ का हवन किया, जिसमें सीएम के अलावा अन्य लोगों ने भी आहुति डाली।
विज्ञापन

जनकल्याण की भावनाओं के साथ 21 किलो लाल मिर्च की आहुति दी गई। लाल मिर्ची को लेकर पहले लोगों में घबराहट थी। उनका मानना था कि लाल मिर्च डालने से आंखों में जलन होगी। हवन यज्ञ शुरू हुआ तो किसी को भी कोई घबराहट नहीं और मैं किसी की आंखों में जलन महसूस नहीं हुई। वातावरण सामान्य रहा। सीएम करीब डेढ़ घंटा धाम में रहे। उन्होंने हवन कुंड में आहुति डाली और बाबा ने विश्व शांति समृद्धि के लिए मंत्रोच्चारण किया। सीएम ने बाबा का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण कर शाम को लौट गए। सीएम पहले भी कालिदास धाम पर आ चुके हैं। बाबा ने बताया कि हवन 10 फरवरी से शुरू हुआ था, जो 21 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें