फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लिफ्ट मांगना पड़ा महंगा, शिवाजी कॉलोनी के युवक से नकदी और मोबाइल फोन छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की शिवाजी कॉलोनी के युवक को कार सवार दो युवकों से लिफ्ट मांगना महंगा पड़ गया। युवक उसे गुढ़ान गांव के खेतों में ले गए और दो हजार की नकदी व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद नीचे उतारकर फरार हो गए। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रिपुदमन भाटिया ने बताया कि बुधवार की रात को करीब 10 बजे रोहतक से कलानौर जा रहा था। भिवानी चुंगी पर एक सफेद रंग की कार आई, जिसमें उसने लिफ्ट ले ली। कलानौर बाईपास पर चालक ने कार कलानौर की तरफ न ले जाकर बाईपास की तरफ मोड़ ली। उसने विरोध किया तो युवक बोले, चुपचाप बैठ जा, नहीं तो जान से मार देंगे। इसके बाद उसे गुढ़ान गांव के सुनसान एरिया में ले जाकर युवकों ने मारपीट कर उसके दो हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद धक्का देकर उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया। इसके बाद वह लिफ्ट लेकर गुरुद्वारा कलानौर पहुंचा, जहां से वापस रोहतक आया। इसके बाद परिजनों के साथ वापस कलानौर थाने में गया और शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें