फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन के भाई से दुकान में घुसकर रंगदारी मांगी

Sat, 08 Jul 2023 11:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस के मुताबिक विजय नगर निवासी रामबिलास शर्मा ने बताया कि सरकुलर रोड पर उसकी किराना के सामान की दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे वह दुकान पर बैठा था। तभी सुनारिया गांव निवासी राकेश उर्फ राका आया अपने एक साथी के साथ आया। राका फिलहाल विजय नगर में रहता है।
विज्ञापन
व्यापारी का गल्ला खोलकर पैसे दिखाता आरोपी राका । सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अजीत जैन के भाई किराना व्यापारी रामबिलास जैन ने दिनदहाड़े रंगदारी मांगने दो युवक दुकान पर पहुंच गए। अचानक पुलिस की राइडर आ गई। इसके चलते विजय नगर निवासी राकेश उर्फ राका फरार तो कार लेकर हो गया, जबकि उसके साथी जनता काॅलोनी का कृष्ण पकड़ा गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विजय नगर निवासी रामबिलास शर्मा ने बताया कि सरकुलर रोड पर उसकी किराना के सामान की दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब सवा दो बजे वह दुकान पर बैठा था। तभी सुनारिया गांव निवासी राकेश उर्फ राका आया अपने एक साथी के साथ आया। राका फिलहाल विजय नगर में रहता है। एक युवक ने कहा कि रंगदारी नहीं दी। आज तो पैसे देने पड़ेंगे। उसने इन्कार कर दिया। तभी राकेश उर्फ रॉका ने गल्ला खोल दिया, बोला ये रहे पैसे। इतने में दूसरा लड़का पिस्तौल लेकर आ गया। अगले ही पल पुलिस की एक राइडर आ गई, जिसे देखकर बाहर खड़े युवक ने पिस्तौल फेंक दी। पुलिसकर्मी की नजर उसके ऊपर पड़ गई। व्यापारी ने बताया कि पुलिस ने पिस्तौल फेंकने वाले युवक को दबोच लिया, जो जनता कॉलोनी का रहने वाला था। इसी बीच राकेश उर्फ राका कार लेकर फरार हो गया, क्योंकि पुलिस को यह पता नहीं था कि रॉका दुकान के अंदर घुसा हुआ है।

सीसीटीवी फुटेज में मिन्नत करता दिख रहा व्यापारी
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। राकेश उर्फ राका दुकान के काउंटर पर खड़ा होकर व्यापारी पर पैसे देने के लिए दबाव बना रहा है। व्यापारी बार-बार उससे मिन्नत कर रहा है। अचानक पुलिस आने के बाद राका मौके से फरार हो जाता है। जबकि दूसरे युवक को पुलिस दबोच कर थाने में ले गई, हालांकि देर रात तक पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन


नगर निगम बनने से पहले चेयरमैन थे अजित जैन
प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 2010 में नगर परिषद को भंग करके नगर निगम का दर्जा दे दिया था। कांग्रेस राज में अजित जैन नगर परिषद के चेयरमैन रह चुके हैं। उनके भाई रामबिलास जैन किराना व्यापारी हैं और विजय नगर में रहते हैं। आरोपी राकेश उर्फ राका मूलरूप से सुनारिया गांव का रहने वाला है और विजय नगर में रहता है। आरोपी पहले से जैन परिवार को जानता है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसके लिए सीआईए की भी मदद ली जा रही है।
इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें