डीएसपी दलीप सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने रोहतक से लेकर लाढ़ौत तक सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। सीसीटीवी फुटेज में एएसआई संदीप लाठर अकेला ही दिखाई दे रहा है। फुटेज जांच टीम अपने साथ लेकर गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एएसआई संदीप लाठर सुसाइड केस में नई फुटेज सामने आई है। संदीप लाढ़ौत गांव में स्कूटर पर सवार होकर अकेला ही जाता दिखाई दे रहा है। फुटेज 14 अक्तूबर को 11 बजकर 43 मिनट की है। इससे साफ हो गया है कि संदीप लाठर आत्महत्या केस में घटना के समय कोई अन्य व्यक्ति नहीं है।
विज्ञापन
आज जुलाना में संदीप लाठर की श्रद्धांजलि सभा है। इसमें आसपास के ग्रामीणों के भारी संख्या में पहुंचने की संभावना है। इसके लिए जुलाना के कन्या स्कूल में टेंट लगाया गया है।
विज्ञापन
साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर के ममेरे भाई संजय लाढ़ौत ने बताया कि डीएसपी दलीप सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने रोहतक से लेकर लाढ़ौत तक सीसीटीवी कैमरों की जांच की है। उसके कार्यालय में भी टीम आई थी। सीसीटीवी फुटेज में एएसआई संदीप लाठर अकेला ही दिखाई दे रहा है। फुटेज जांच टीम अपने साथ लेकर गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार की अब तक की जांच व रवैये से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। कई खाप पंचायतों व समाज के लोगों ने उनसे संपर्क किया था। परिवार एएसआई संदीप लाठर की मौत पर राजनीति नहीं चाहता। किसी तरह की जातिगत बयानबाजी देने से सभी को मना कर दिया था। परिवार नहीं चाहता कि प्रदेश में 2016 जैसा माहौल बने। बल्कि 36 बिरादरी के बीच आपसी भाईचारा और मजबूत हो। उन्होंने कहा है कि जैसे परिवार संदीप लाठर के जाने से आहत है, उसी तरप एडीजीपी वाई पूरण के जाने से उनका परिवार भी आहत है। संदीप के परिवार को एडीजीपी के परिवार के प्रति भी सहानुभूति है। एडीजीपी के परिवार की तरफ से एक 32 सदस्यीय कमेटी गठित है। सरकार से मांग है कि एक संयुक्त कमेटी बनाई जाए। इसमें दोनों परिवारों के सदस्यों को शामिल किया जाए। दोनों परिवारों की संपति की जांच होनी चाहिए।