15...संस्थान के निदेशक साहिल दांगी के साथ आशु। स्रोत : परिजन
रोहतक। मदीना निवासी छात्रा आशु ने नीट-यूजी 2025 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 528 अंक प्राप्त किए और ऑल इंडिया 25वीं रैंक हासिल की। आशु का चयन एमबीबीएस कोर्स के लिए डुबरी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, असम में हुआ है। आशु ने अपनी पढ़ाई मदीना के एक निजी विद्यालय से पूरी की। विद्यालय के निदेशक साहिल दांगी ने आशु की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आशु की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।