फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू ने शोध सहायक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय एमडीयू के चौ. रणबीर सिंह सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन संस्थान की ओर से एक शोध परियोजना के अंतर्गत शोध सहायक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 जनवरी दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। साक्षात्कार 9 जनवरी को दोपहर 12 बजे स्वराज सदन भवन एमडीयू में आयोजित किया जाएगा। चौ. रणबीर सिंह सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन संस्थान के निदेशक प्रो. संदीप मलिक ने बताया कि समावेशी फूड ट्रक उद्यमिता के माध्यम से मूक-बधिर समुदाय को सशक्त बनाना विषय पर आधारित परियोजना के लिए शोध सहायक का एक पद भरा जाना है। इसकी अवधि अधिकतम आठ माह होगी। चयनित अभ्यर्थी को प्रति माह 20 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें