फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आशीष की 18 दिन पहले हुई थी शादी, पत्नी के सामने तोड़ दिया दम

Mon, 15 Dec 2025 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
18...अंशुल गुप्ता, पीड़ित
विज्ञापन
रोहतक। चरखीदादरी जिले के गांव रानीला के जिस घर में 18 दिन पहले खुशियों का माहौल था आज उसमें मातम पसरा हुआ है। परिवार के इकलौते बेटे आशीष (24) की 18 दिन पहले शादी हुई थी। रविवार सुबह महम के गांव खरकड़ा के पास से गुजर रहे नेशनल हाईवे 152डी पर हादसे में आशीष की मौत हो गई। माता-पिता, बहन और पत्नी के सामने आशीष ने दम तोड़ दिया मगर परिवार कुछ नहीं कर पाया।
विज्ञापन

पीजीआई के ट्रामा सेंटर में आशीष के पिता सुरेश ने बताया कि आशीष उनका इकलौता बेटा था। उनकी एक बेटी भी है। उसकी शादी बौंद कलां में हुई है। गुरुग्राम की मारुति कंपनी में नौकरी करने वाले बेटे आशीष की 18 दिन पहले 27 नवंबर को भिवानी जिले के गांव लुहारी टिब्बा में शादी हुई थी।
सुरेश ने बताया कि पूरा परिवार व रिश्तेदार रविवार सुबह कुरुक्षेत्र जाने के लिए पिकअप से रवाना हुए थे। पिकअप में आशीष अपनी मां लक्ष्मी देवी, बहन, जीजा, बहन की सास-ससुर सहित 13 लोगों के साथ सवार था। रास्ते में खरकड़ा गांव से पहले कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में भिड़े हुए थे।
विज्ञापन

चालक वीरेंद्र ने पहले की पिकअप रोक दी। चार लोग उतरकर साइड में चले गए। कुछ अंदर ही बैठे थे। आशीष उतरने लगा तो पीछे से आए ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। आशीष का सिर ट्रक के टायर से टकरा गया। उसे लेकर पीजीआई आए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
घायलों की जुबानी हादसे की कहानी
जींद निजी काम से जा रहे थे। 152डी पर खरकड़ा के पास सड़क हादसे में घायल हो गया हूं। मुझसे पहले करीब 30 वाहन भिड़े हुए थे। आसपास के लोग लेकर उनको अस्पताल आए हैं। -जोगिंद्र, कलानौर।
गुजरात के अहमदाबाद से कैंटर लेकर पानीपत जा रहा था। कैंटर में माल भरा हुआ था। खरकड़ा के पास अचानक धुंध के कारण कुछ नहीं दिखाई दिया। आगे वाहनों के साथ दुर्घटना का शिकार हो गए। -सितेंद्र, हाथरस, उत्तर प्रदेश।
राजस्थान के तिजारा में रात को जागरण खत्म करके लौट रहे थे। कोहरे के कारण आगे हादसा देख इको असंतुलित होकर दूसरे वाहनों में घुस गई। सभी को चोटें आई हैं। चालक मौके पर ही दम तोड़ दिया। -कामिल, कैथल।
मुंबई से ट्रक में सामान लेकर आ रहा था। करीब नौ बजे पहले से ही एक्सीडेंट का शिकार वाहनों में उनका ट्रक भी अधिक कोहरे के कारण असंतुलित होकर भिड़ गया। साथी का बचाव हो गया है। -सूरज, बरौली माजरा, यमुनानगर।

सुबह छह बजे 152 डी पर हादसा हुआ। कोहरे के बीच एक ट्रक सड़क पर पलटा हुआ था। दिखाई नहीं देने की वजह से कार ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। बाद में एंबुलेंस आई और घायलों को इलाज के लिए पीजीआई लाया गया। -अंशुल गुप्ता, घायल।
राजस्थान के तिजारा जागरण करके लौट रहे थे। रास्ते में कोहरा ज्यादा है। आते समय करीब साढ़े आठ बजे सामने ट्रक से कार टकरा गई। रातभर जागने के कारण नींद में थे। हादसा होने के बाद ही आंख खुली। -सुनील, कैथल

कोहरा अधिक पड़ रहा था। मैं गाड़ी में सो रहा था। हादसा करीब नौ बजे हुआ। गाड़ी में नौ लोग सवार थे। सबको चोटें आई हैं। जागरण करने के बाद लौट रहे थे। अचानक गाड़ी सामने ट्रक से जा टकराई। -आशय कुमार, धनौरी, पंजाब

18...अंशुल गुप्ता, पीड़ित

18...अंशुल गुप्ता, पीड़ित

18...अंशुल गुप्ता, पीड़ित

18...अंशुल गुप्ता, पीड़ित

18...अंशुल गुप्ता, पीड़ित

18...अंशुल गुप्ता, पीड़ित

18...अंशुल गुप्ता, पीड़ित

18...अंशुल गुप्ता, पीड़ित

18...अंशुल गुप्ता, पीड़ित

18...अंशुल गुप्ता, पीड़ित

18...अंशुल गुप्ता, पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें