फोटो : 07: माजरी के पास टूटी सड़क की मरंमत कराते विधायक कादियान। स्रोत पाठक
सोनीपत। कैलाना-गोहाना रोड पर माजरी गांव के पास खस्ताहाल सड़क की हालत देखकर विधायक देवेंद्र कादियान खुद रुक गए और बुलडोजर व सामग्री मंगवाकर गड्ढों को भरवाने का काम शुरू करवा दिया। लगभग 300 मीटर तक टूटी सड़क की वजह से ग्रामीण परेशान हैं।
रविवार को एक कार्यक्रम से लौटते समय विधायक कादियान माजरी पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें सड़क की दुर्दशा की जानकारी दी। समस्या सुनते ही उन्होंने मौके पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया। ग्रामीणों ने इस पर उनका आभार जताया है।
विधायक ने कहा कि गांवों की टूटी सड़कों का स्थायी समाधान बरसात के बाद किया जाएगा। हमारी योजना सिर्फ गड्ढे भरने तक सीमित नहीं है बल्कि हर गांव को पक्की सड़क, बेहतर जल निकासी और मूलभूत सुविधा से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया गन्नौर-शाहपुर रोड से खानपुर वाया सैयाखेड़ा, कैलाना, दुभेटा और कासंडी गांव को जोड़ने वाली लगभग 16.15 किलोमीटर लंबी सड़क पर 562.31 लाख रुपये की लागत आएगी। सड़क के बनने से ग्रामीणों और राहगीरों को राहत मिलेगी।