फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब तक कांग्रेस में, किसी नेता को नहीं बढ़ने देंगे आगे : श्रुति चौधरी

Fri, 28 Feb 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
27 सीटीके: 25 जनसंपर्क के दौरान बुजुर्ग का अभिनंदन स्वीकार करते हुए सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी।
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का कहना है कि हुड्डा पिता-पुत्र ने कांग्रेस को खत्म कर दिया है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जब तक कांग्रेस में हैं, किसी दूसरे नेता को आगे नहीं बढ़ने देंगे। श्रुति चौधरी वीरवार को रोहतक में नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के गांव कन्हेली, महर्षि दयानंद यूनिविर्सटी, सुरेश प्रधान फार्म हाउस, सुनारिया गांव के सतगामा खाप चबूतरा, लाढौत रोड और निवर्तमान मेयर मनमोहन गोयल के निवास स्थान पर पहुंचीं सिंचाई मंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की जीत तय है। दिल्ली की तर्ज पर कांग्रेस हरियाणा में भी शून्य पर आउट होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हर कार्यकर्ता को परिवार के सदस्य की तरह सम्मान देती है। हमने कांग्रेस भी देखी है, लेकिन भाजपा ने जो मान-सम्मान दिया है, कभी कांग्रेस में नहीं मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें