34...नई अनाज मंडी में पड़ा धान। संवाद
रोहतक। नई अनाज मंडी में बासमती किस्म की धान की आवक साढ़े पांच लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। अब तक 5,69,726 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। मंडी में रोजाना करीब 23,005 क्विंटल धान की आवक हो रही है।
कुल आवक में से 5,67,032 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। इस तरह 2,694 क्विंटल धान की खरीद होनी बाकी है। खरीदे गए धान में से अब तक 4,94,035 क्विंटल धान की उठान हो चुकी है। पिछले साल मंडी में लगभग 9,84,000 क्विंटल धान की आवक हुई थी। नई अनाज मंडी में बासमती किस्म के धान की खरीद प्राइवेट तौर पर की जा रही है।
कलानौर की मंडी में 97,232 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। यहां रोजाना लगभग 4,591 क्विंटल धान की आवक हो रही है। कुल आवक में से 87,756 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। फिलहाल, 9,476 क्विंटल धान की खरीद नहीं हुई है। यहां अब तक 69,310 क्विंटल धान की उठान हो चुकी है। मंडी में आढ़तियों की तरफ से धान की खरीद की जा रही है।
संवाद