रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में 19 से 21 अक्तूबर तक होने जा रहे आर्म्सकाॅन फेस्ट के लिए मंगलवार को डीन छात्र कल्याण डाॅ. गजेंद्र सिंह व उनकी टीम ने कुलपति डाॅ. अनीता सक्सेना को निमंत्रण पत्र सौंपा।
उन्होंने कहा कि आर्म्सकाॅन एक ऐसा फेस्ट है, जिसमें विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ पढ़ाई की कक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं। इसमें देश भर के मेडिकल कालेजों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। कांफ्रेंस में वर्कशाॅप, ओरल पेपर प्रस्तुतिकरण, पोस्टर प्रस्तुतिकरण, मेडिकल क्विज, आर्ट गैलरी, डिबेट, फ्लैश फिक्शन, आर्टिकल राईटिंग, म्यूजिकल नाइट, मिट दा एलुमनी, आर्ट ऑफ मेकिंग डायग्नोसिस, ए डेट विद ए ट्रांसप्लांट सर्जन समेत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डाॅ. वरुण अरोडा व डॉ. उमेश यादव ने कहा कि वर्कशॉप में अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने छात्रों को ट्रॉमा, इमरजेंसी क्रिटीकल केयर विशेष रूप से साइमुलेटर का प्रयोग करके छात्रों को हार्ट अटैक के मरीजों की चिकित्सा पद्धति सिखाई। डाॅ. हरनीत सिंह ने कहा कि डेंटल कालेज की टीम दांतों के इंप्लांट लगाने के तरीका सिखाएगी।