फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने युवक को पीटा, बंधक बनाकर जेवर व डीवीआर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। टिटौली में तीन हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुस कर एक युवक को बुरी तरह पीटा व जेवर व डीवीआर सिस्टम उठा ले गए। बदमाशों ने देर रात घर में घुस कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में टिटौली निवासी सुशील उर्फ शोला ने कहा है कि वह खेतीबाड़ी करता है। देर रात कमरे में सोते समय तीन-चार बदमाशों ने दरवाजा खुलवाया। वे एकदम घर में घुस आए। हथियार दिखाते हुए मारपीट शुरू कर दी। बाद में हाथ बांध कर चारपाई पर पटक दिया और सोने की चेन, अंगूठी, कड़ा व रुपये के बारे में पूछा। जान बचाने के लिए उन्हें सोने के गहने बेड पर गद्दे के नीचे रखे होने के बारे में बता दिया। बदमाश इस सामान के साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी उठा ले गए। जाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। कुछ देर बाद किसी तरह आपने हाथ पैर खोलकर बहार निकला। दूसरे कमरे में मां अनीता सो रही थी। उस कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा खोला तो मां के हाथ पैर भी बंधे मिले। मां ने बताया कि तीन बदमाश मुझे बांध कर कमरे से 40 हजार रुपये ले गए। इसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया व कार्रवाई शुरू की।
थाना सदर प्रभारी अरविंद ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मां-बेटे को घर में बांध कर नकदी जेवर उठा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें