फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की स्कूटी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने ग्रीन रोड शक्ति नगर के पास से चोरी हुई स्कूटी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चुराई हुई स्कूटी भी बरामद हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में तीन वारदात का खुलासा किया है।
विज्ञापन

थाना आर्य नगर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को ग्रीन रोड शक्ति नगर निवासी आशु ने पुलिस में शिकायत दी थी। इसमें कहा गया है कि उसने 15 सितंबर को शाम करीब चार बजे अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। उसने रात करीब 9 बजे देखा तो स्कूटी नहीं मिली।
इस मामले की जांच मुख्य सिपाही कुलदीप ने की। टीम ने छापा मार कर आर्य नगर निवासी आरोपी अखि उर्फ सोमी, आशीष व दर्पण को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की स्कूटी बरामद कर ली है। जांच में सामने आया कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। आरोपियों ने अन्य तीन वारदात का भी खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वारदात का किया खुलासा
- 10 सितंबर की रात ग्रीन रोड पर खड़ी स्कूटी चुराई। आर्य नगर थाने में केस दर्ज।
- 12 सितंबर को दोपहर घर के सामने से स्कूटी चुराई। आर्य नगर थाने में केस दर्ज।
- 09 सितंबर को झंग कॉलोनी में घर के सामने से स्कूटी चुराई। सिविल लाईन थाने में केस दर्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें