रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग में जूनियर्स ने सीनियर्स को विदाई पार्टी दी। पार्टी में विद्यार्थियों ने गीत-संगीत और नृत्य आदि सांस्कृतिक गतिविधियाें की प्रस्तुति दी। कुनाल को मिस्टर फेयरवेल व मोनिका को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। सचिन मिस्टर पर्सनैलिटी व सुषमा मिस पर्सनैलिटी चुने गए। विभागाध्यक्ष प्रो. सेवा सिंह दहिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभाग के प्राध्यापक प्रो. एसपी वत्स, डाॅ. प्रताप सिंह, डाॅ. प्रोमिला, डाॅ. परमजीत सिंह ने भी फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों को सफल जीवन की मंगलकामनाएं दी। मंच संचालन सोरव, महिमा व प्रिया ने किया। विशाल, मोहित, ममता, ज्योति, सुशीला तथा अमित बूरा ने कार्यक्रम समन्वयन किया।