रोहतक। नई सब्जी मंडी में मासाखोर व आढ़तियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। मासाखोरों ने आढ़तियों पर उनकी दुकानों के सामने अवैध रूप से सब्जी व किराना का सामान बेचने का आरोप लगाया है। रिटेलरों का कहना है कि इसकी वजह से उनका 90 प्रतिशत व्यापार प्रभावित हो रहा है।
मासाखोरों ने कृषि विपणन बोर्ड व सीएम के नाम शिकायत कर समस्या के समाधान की अपील की है। हालांकि, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान रामेश्वर दास सैनी ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है।
आढ़तियों की ओर से दुकानों के सामने ही दुकान लगाने से व्यापार भी परेशानी हो रही है। मंडी में भी भीड़ लगी रहती है। दुकानों का किराया भी नहीं निकल पा रहा है।
रणबीर सिंह, मसाखोर
आढ़ती अपनी तरफ की दुकान को छोड़कर मासाखोरों के सामने दुकान लगाकर सामान बेच रहे हैं। इससे व्यापार 90 प्रतिशत तक प्रभावित हो रहा है। मंडी आढ़ती माल देने से मना करते हैं इसलिए दिल्ली से माल लेकर आना पड़ता है। -ज्ञान, मासाखोर।
आरोप निराधार है। किसानों की तरफ से आने वाले माल को ही दुकान के सामने बेचा जाता है। किसानों की तरफ से माल आएगा तो उसको आढ़ती बेच सकता है। -रामेश्वरम दास सैनी, आढ़ती प्रधान, मंडी।
शिकायतकर्ता से सारे मासाखोर परेशान हैं। आढ़तियों से मासाखोरों का किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। मंडी में भीड़ न हो इसलिए आढ़ती मासाखोरों की दुकानों की तरफ बैठ जाते हैं। कुछ लोग अव्यवस्था फैला रहे हैं। -देवेंद्र सैनी, मासाखोर एसोसिएशन प्रधान, मंडी।