फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वाहन मोड़ने को लेकर रोडवेज बस और कार चालक में कहासुनी, आधा घंटा जाम

विज्ञापन
-फोटो 62 : झज्जर मोड़ पर खड़ी रोडवेज बस, कार और जमा भीड़। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहतक-दिल्ली रोड के झज्जर मोड़ पर हरियाणा रोडवेज और कार चालक में वाहन टर्न मोड़ने को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी हंगामे में बदल गई और आधे घंटे तक सड़क पर जमा लग गया। दोनों अपने वाहन को पहले निकालने को लेकर भिड़ गए। हालांकि आमजन ने मामले को बीच बचाव कर सुलझाया। इसके बाद दोनों अपने-अपने वाहनों को लेकर अपने रास्ते चल दिए। मामला बुधवार रात का है।
विज्ञापन

शहर में दोनों ही वाहन दिल्ली की तरफ से आए थे और कार चालक रोहतक की तरफ जा रहा था। हरियाणा रोडवेज के चालक ने बस को झज्जर मोड़ से टर्न लेते हुए दिल्ली की तरफ जाना था। बस चालक ने जैसे ही अपनी गाड़ी को घुमाया तो कार भी वहीं पहुंच गई और अपने-अपने वाहन को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए। हालांकि किसी तरह की हाथापाई नहीं हुई, लेकिन दोनों तरफ से गाली गलौज खूब हुआ। मौके पर लोगों और वाहनों की भीड़ लग गई। बस चालक भी पहले अपनी गाड़ी निकालने पर अड़ा रहा तो कार चालक भी पहले जाने के लिए जद्दोजहद करता रहा। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद दोनों अपने-अपने वाहनों को लेकर चल दिए। घटना के कारण शहर में दिल्ली और रोहतक वाली सड़क पर जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें