-फोटो 58 : कृषि विभाग के कर्मचारियों की मीटिंग लेते एसडीओ सुनील कौशिक।
बहादुरगढ़। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की एक मीटिंग ली। इसमें मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण करवाने के बारे में निर्देश दिए, क्योंकि मेरी फसल मेरा ब्योरा योजना का पंजीकरण करवाने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है।
उपमंडल कृृषि अधिकारी डाॅ. सुनील कौशिक ने किसानों से भी अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द से अपनी फसलों का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करवाना सुनिश्चित करें, ताकि विभागीय योजनाओं का लाभ मिल सके। वह अपनी फसलों को एमएसपी पर नजदीकी अनाज मंडी में बेच सके। इस मीटिंग में खंड बहादुरगढ़ के विषय विशेषज्ञ डाॅ. महावीर मलिक, डाॅ. रमेश लाठर, कृषि विकास अधिकारी डाॅ. गौरव प्रकाश, डाॅ. प्रदीप मलिक, डाॅ. सतबीर सिंह, डाॅ. कुसुमलता, डाॅ. दीपक शर्मा, खंड तकनीकी प्रबंधक विकास, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुधीर, जितेंद्र, नवीन कुमारी व कृषि पर्यवेक्षक कंवलजीत, प्रेम कुमार आदि मौजूद रहे।