फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखाड़ा हत्याकांडः सुखविंदर के कपड़ों पर मिला खून, डीएनए जांच से होगा मृतकों के खून से मिलान

विज्ञापन
Arena Massacre: Blood found on Sukhwinder's clothes, DNA test will match blood of dead
विज्ञापन
मयंक तिवारी
विज्ञापन

रोहतक। जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड के आरोपी सुखविंदर के उन कपड़ों को पुलिस ने बरामद कर लिया है, जो उसने वारदात के समय पहन रखे थे। बरामद मोबाइल के साथ कपड़ों को डीएनए जांच के लिए पुलिस ने मधुबन लैब भेजकर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही एसपी ने सेशन जज को पत्र लिखकर छह हत्याओं का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की सिफारिश की है।
देव कॉलोनी स्थित जाट कॉलेज अखाड़ा में 12 फरवरी को पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि 4 दिन बाद 3 वर्षीय घायल सरताज ने भी दम तोड़ दिया था। वारदात में घायल कुश्ती कोच अमरजीत का गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वारदात से समाज में रोष है। ऐसे में पुलिस जांच में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है। जिसका लाभ आरोपी सुखविंदर को मिले। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी का मोबाइल, खून से लथपथ कपड़े व पिस्तौल बरामद करने के बाद उसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। लैब में कपड़े पर मिले खून का डीएनए टेस्ट होगा। उस डीएनए को मृतकों के डीएनए से मिलाया जाएगा। साथ ही मोबाइल की भी गहन जांच होगी। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा का कहना है कि मधुबन लैब के निदेशक को पत्र लिखा है कि जल्द जांच रिपोर्ट दी जाए। ताकि पुख्ता सबूत के साथ चालान फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश किया जा सके। इतना ही नहीं, पुलिस व परिजनों की ओर से आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की जाएगी। ऐसे में पुलिस केस की जांच हर पहलू से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए। इसके लिए सेशन जज को पत्र लिखा जा चुका है। साथ ही मधुबन लैब निदेशक को पत्र लिखकर ब्लड जांच रिपोर्ट व पिस्तौल की बैलेस्टिक रिपोर्ट जल्द मांगी है। आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की जाएगी। जांच में किसी तरह की चूक न हो सभी पहलू पर टीमें काम कर रही हैं।
-राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें