फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी चैंपियनशिप : हरियाणा के तीरंदाजों ने साधा िनशाना

Wed, 16 Jul 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सीबीएसई के तत्वावधान में पूर्ण मूर्ति ग्लोबल स्कूल में सीबीएसई नॉर्थ जोन-2 तीरंदाजी चैंपियनशिप के दूसरे दिन मंगलवार को धनुर्धरों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबलों में हरियाणा के तीरंदाज छाए रहे। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार ने यहां पहुंचकर खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया।
विज्ञापन

पांच दिवसीय चैंपियनशिप में मेजबान हरियाणा के साथ पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख व जम्मू कश्मीर से करीब दो हजार युवा तीरंदाज प्रदर्शन कर रहे हैं।
कुलपति ने कहा कि खेल सम्मान, पहचान व आत्मनिर्भरता का माध्यम है। उनकी इच्छा है कि अधिक से अधिक संख्या में बच्चे और युवा तीरंदाजी के साथ जुड़ें। तीरंदाजी के क्षेत्र में भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें