फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्कूलों की मनमानी जारी, अधिकारियों को शिकायत का इंतजार

Thu, 11 Apr 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। निजी व सरकारी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। कई स्कलों में स्कूल परिसर में ही किताब, कॉपी, वर्दी के अलावा स्टेशनरी तक महंगे दामों पर बेची जा रही है। फीस बढ़ा दी है। हर साल दाखिले के नाम पर एडमिशन फीस ली जा रही है। कई निजी स्कूल तो एडमिशन फीस को मासिक फीस में एडजेस्ट कर ले रहे हैं, लेकिन शिक्षा विभाग मौन है।
विज्ञापन

अधिकारी खुद निरीक्षण करने की बजाय शिकायतों का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों की माने तो शिकायत के बाद कार्रवाई होगी जबकि खंड स्तर पर बीईओ खुद स्कूलों में जाकर जांच कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा। बुधवार को खुद जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग के नियमों को हर हाल में निजी स्कूलों को मानना होगा। यदि कोई नियमों के खिलाफ जाकर स्कूल परिसर में ही वर्दी, किताब, कॉपी बेचता है या मनमाने ढंग से फीस बढ़ाता है तो नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। डीसी शक्ति सिंह ने कहा कि अभिभावकों पर अनावश्यक बोझ नहीं डालने दिया जाएगा।

वर्जन
हमारे पास अब तक किसी अभिभावक की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। बीईओ भी अपने स्तर पर ब्लाक में जाकर चेकिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश खन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी

वर्जन
मेरी कुछ दिन से चुनाव में ड्यूटी लगी हुई है। इसलिए फिलहाल जानकारी नहीं है कि ऐसी कोई शिकायत आई हो। यदि शिकायत आती है तो कार्रवइार् की जाएगी।
रूपेंद्र नांदल, खंड शिक्षा अधिकारी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें