बहादुरगढ़। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए बुधवार को पुलिस व पैरामिलिट्री की संयुक्त टीमों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च बहादुरगढ़ शहर में होते हुए ग्रामीण क्षेत्र में भी निकाला गया। इस फ्लैग मार्च के द्वारा आमजन के मन में सुरक्षा व भाईचारे की भावना को बनाए रखना है। वहीं चुनाव को प्रभावित करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का भी संदेश दिया गया। इस दौरान विभिन्न थानों के प्रभारी मौजूद रहे। संवाद