फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक्यूआई <bha>@</bha>483, सांस लेना दूभर

Sun, 05 Nov 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की हवा में जहर है। रविवार को धूप खिलने के बावजूद (एक्यूआई) एयर क्वालिटी इंडेक्स औसतन 483 पहुंच गया। अधिकतम एक्यूआई 500 पहुंच गया और सुबह, दोपहर, सायं किसी समय प्रदूषण का स्तर नीचे नहीं आया। इसके चलते लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक समस्या उन मरीजों को आ रही है, जिनको दमा, हृदय रोग है या जो कोरोना के समय अधिक दिनों संक्रमित रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिररला ने हिदायत दी है कि बगैर मास्क घर से न निकलें। हवा में पीएम 2.5 व पीएम 10 की मात्रा स्वास्थ्य के लिए कई गुणा खतरनाक है। यदि इन्हें सांस लेने में समस्या होती है या कोई और समस्या होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने हवा में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए पूरी टीम को अलर्ट कर दिया है और भी मास्क पहन रहे हैं। आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता में सुधार आने तक अलर्ट रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें