फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक्यूआई 326...रोहतक में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता अब हिसार स्थानांतरित

Sun, 30 Nov 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
32 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेश के 550 खिलाड़ी लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता के अनुसार देश के टॉप शहरों में रोहतक का भी नाम शामिल है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षा विभाग की ओर से खराब हवा के कारण रोहतक में 5 दिसंबर से शुरू होने वाली अंडर-19 आयु वर्ग की 69वीं राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता को अब हिसार स्थानांतरित कर दिया गया है।
रोहतक शहर की हवा नवंबर में बेहद खराब श्रेणी में चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) औसतन 300 के करीब दर्ज हो रहा है। शनिवार को शहर का एक्यूआई 326 दर्ज किया गया है और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिला सह शिक्षा खेल अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि रोहतक में होने वाली राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता को रद्द कर हिसार में स्थानांतरित किया है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय वायु प्रबंधन आयोग के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में नवंबर-दिसंबर में होने वाले खेलों को पुनर्निर्धारित करने के निर्देश के बाद लिया गया है।
विज्ञापन

नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता 5 से 9 दिसंबर तक हिसार के कैमरी गांव के क्रिकेट मैदान में आयोजित करवाई जाएगी। इसमें 32 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेश के करीब 550 खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें