रोहतक। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए सभी राजकीय एवं निजी संस्थानों में सत्र 2026-27 की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी है। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने विद्यार्थियों से तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक आवेदन करने का आह्वान किया है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हसनगढ़ में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश पोर्टल https://admissions.itiharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।