फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पत्रकारिता व डिफेंस स्टडीज में प्रवेश के लिए 16 तक होंगे आवेदन

Sun, 10 Aug 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में शुरू किए गए नए कोर्स पत्रकारिता एवं जनसंचार और डिफेंस स्टडीज में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। दोनों कोर्सों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दोनों नए कोर्स 4 वर्षीय अवधि के होंगे जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत संचालित किए जाएंगे। इनमें कुल सीटों की संख्या 30 रखी गई है जबकि वार्षिक शुल्क 20 हजार है। कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि दोनों कार्यक्रम रोजगारपरक है और उनकी इस क्षेत्र में विशेष रूप से मांग है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने इन कार्यक्रमों को शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी इन विषयों के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक ऑफिस अथवा एकेडमिक ब्रांच में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें