रोहतक। कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के तहत विद्यार्थी 9 जून तक आवेदन सकते हैं। पहली मेरिट सूची 18 जून को जारी की जाएगी। इसके लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने दाखिला शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे विद्यार्थियों में दाखिले के संबंध में बनी असमंजस की स्थिति भी दूर हुई।
नए सत्र में प्रवेश के लिए विद्यार्थी परेशान थे। दाखिला शेड्यूल जारी नहीं होने से विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। बुधवार शाम डीएचई की ओर से शेड्यूूल जारी करने के साथ ही यह संशय दूर हुआ।
शेड्यूल के अनुसार, विद्यार्थी 9 जून तक आवेदन कर सकेंगे। इसके अगले दिन तक आवेदन में संशोधन किया जा सकता है। दस्तावेजों की जांच 15 जून तक होगी। डीएचई 16 जून को योग्य उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी करेगा।
इसके बाद 18 जून को प्रोविजनल व 19 को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। पहले राउंड की फीस 20 से 23 जून तक जमा होगी। इसके बाद रिक्त सीटों के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इधर, बुधवार को दाखिला शेड्यूल जारी होने से पहले पंजीकरण प्रक्रिया जोरों पर रही। इसके तहत पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज में 500 से अधिक ऑनलाइन आवेदन हुए।