महम। गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक गेस्ट फैकल्टी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर से मिला और उन्हें मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में प्रदेश सरकार से पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यरत गेस्ट फैकल्टी को 58 साल की जॉब सिक्योरिटी देने और पॉलिसी बनाकर नियमित करने की मांग की गई है।
पूर्व मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों के लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर स्थायी समाधान करवाया जाएगा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जयदेव नैन ने बताया कि वे पिछले 12-13 सालों से गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में लेक्चरर व इंस्ट्रक्टर के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। पहले वे 250-125 रुपये से लेकर 457-229 रुपये प्रति घंटे की मामूली दरों पर अपनी सेवाएं प्रदान करते रहे। पिछले एक दशक में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में लेक्चरर व इंस्ट्रक्टर ने तकनीकी क्षेत्र में संस्थानों के समग्र विकास और छात्रों के तकनीकी कौशल को बढ़ाने में काफी योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने सितंबर 2019 में गेस्ट लेक्चरर के लिए 53100 रुपये प्रति माह तथा इंस्ट्रक्टर के लिए 35400 रुपये प्रतिमाह फिक्स वेतन देने का निर्णय लिया था। पिछले करीब चार सालों से वह इसी वेतन पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
इस मौके पर अमित फोगाट, जगदीप सांगवान, अमित कौशिक, राजपाल जांगड़ा, परवीन बेनीवाल मौजूद रहे।