फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मतदाताओं से की मतदान की अपील

विज्ञापन
29सीटीके35..मतदान करने की शपथ लेते पब्लिक गुड वॉलपेपर संगठन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। विधानसभा चुनावों को लेकर पब्लिक गुड वॉलपेपर संगठन की ओर से रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

संगठन के चेयरमैन सरदार हरभजन सिंह राठौर ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही दिन रहे गए हैं। अच्छी सरकार चुनने के लिए हमें एक बार फिर पांच साल बाद मौका मिल रहा है। इसलिए इस अवसर का फायदा मतदाताओं को उठाना चाहिए। महासचिव निर्मल सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी आगे आकर अपने अच्छे भविष्य के लिए वोट जरूर करे। बेहतर सरकार ही राज्य को अच्छी दिशा देने के लिए होती है। लोकतंत्र की खूबसूरती मतदान ही है। इससे सशक्त और मनचाही सरकार बनती है। ऐसे में मतदान सोच-समझकर करना जरूरी है। इस मौके पर मनजीत सिंह उपप्रधान, गुरमीत सिंह खजांची, कुलदीप सिंह संयुक्त सचिव, एडवोकेट गुरमुख सिंह कानूनी सलाहकार, परविंदर सिंह सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें