रोहतक। पंचकुला में आयोजित खेल महाकुंभ में रोहतक की अनवी फोगाट ने तीन स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता 24 से 26 सितंबर तक आयोजित की गई। सेक्टर दो निवासी अमरदीप फोगाट ने बताया कि उनकी बेटी अनवी फोगाट ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए सिंगल टेबल टेनिस स्पर्धा, महिला डबल और महिला वर्ग टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते।
उन्होंने बताया कि बेटी की बचपन से ही खेल में रुचि रही है और वह टेबल टेनिस खेलते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है। वर्तमान में अनवी फोगाट अंडर-15 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है और अंडर-19 आयु वर्ग में प्रदेश भर में चौथे पायदान पर रही। संवाद