फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अनुज ने बाजी मारी

Sun, 28 Apr 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बालौर रोड पर स्थित राजकीय महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य सुमन हुड्डा के निर्देशन में गणित विभाग की मैथो होलिक समिति द्वारा पोस्टर मेकिंग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का प्रारंभ गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार के नेतृत्व में किया गया। उनके अनुसार यह प्रतियोगिता न केवल बौद्धिक रूप से प्रोत्साहित करती है बल्कि छात्रों को गणित विषय के विकासशील परिदृश्य को विचार करने के लिए प्रेरित करती है। छात्रों ने विभिन्न गणित नियमों का गणित के महत्व व दैनिक जीवनक्रिया में गणित के प्रयोग को दर्शाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनुज, अंशिका ने द्वितीय व काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. राकेश, डॉ. शशि व प्रो. रीना द्वारा किया गया। इस मौके पर डॉ. अनूप कुमार, प्रो. अनुराधा, प्रो. सोनिया व प्रो. पिंकी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन समिति की आयोजक प्रो. अनुराधा व छात्र अध्यक्ष आयुष व एकता द्वारा सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें